खबर के अनुसार साल 2015 में पीएम मोदी ने चुनापूर सैनिक हवाई अड्डा को विकसित कर सिविल हवाई अड्डा बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद चूनापुर हवाई अड्डा के पास प्रस्तावित नागरिक एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी की।
बता दें की जिला प्रशासन के द्वारा 52.18 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना था। लेकिन भूमि अधिग्रहण का पेंच हाईकोर्ट में अटका रहने के कारण यह मामला आज भी जस के तस पड़ा है। जिसके बाद से एयरपोर्ट के निर्माण में कोई प्रगति नहीं हुई हैं।
कुछ दिन पहले यहां के लोगों ने टि्वटर # के माध्यम से पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए अभियान छेड़ दिया और पूर्णिया में एयरपोर्ट बनाने की मांग की गई। इसके बाद ये मामला एकबार फिर सुर्खियों में हैं। अब देखना होगा की सरकार आगे क्या फैसला लेती हैं।

0 comments:
Post a Comment