खबर के अनुसार इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के सोहना में जमीन का मुआयना किया। साथ ही साथ कहा की इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने से दिल्ली से मुंबई 24 घंटे का सफर 12 घंटे में होगा।
बता दें की देश का ये सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे 6 राज्यों से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरेगा। यह एक्सप्रेस-वे 8 लेन का है जिसे आने वाले वक्त में 12 लेन तक करने की व्यवस्था है। इसके निर्माण से दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी 130km कम हो जाएगी।
सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, मुझे खुशी है कि वर्ल्ड का यह सबसे बड़ा ऐसा एक्सप्रेस हाईवे है और यह हमारे देश के लिए अभिमान का विषय है। साल 2023 तक इस बड़े एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment