मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तरी मध्य प्रदेश के तीन जिलों दतिया, भिण्ड एवं मुरैना में आगामी 24 घंटों में भारी से अति भारी वर्षा के अनुमान हैं। इन जिलों में मानसून का सिस्टम एक्टिव हो गया हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की ज़रूरत हैं।
वहीं मध्य प्रदेश के सीधी, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट, सागर, छत्तरपुर, सीहोर, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, खरगोन, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, विदिशा, रायसेन, शाजापुर, आगर मालवा एवं मंदसौर में भी भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बता दें की मध्य प्रदेश में वर्षा होने के पूर्वानुमान के बाद यहां के विभिन्न क्षत्रों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। साथ ही साथ लोगों से सावधान रहने की भी अपील की गई हैं। क्यों की कुछ स्थानों पर वज्रपात की घटना भी घट सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment