न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने बिहार में 6 लेन एक्सप्रेस-वे निर्माण को मंजूरी दे दी हैं। यह एक्सप्रेस-वे 21 हजार करोड़ की लागत से बनाया जायेगा। इससे पटना और कोलकाता की दूरी कम हो जाएगी।
खबर के अनुसार यह एक्सप्रेस वे बिहारशरीफ के रास्ते पटना से बेस्ट बंगाल कोलकाता तक जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतीन गडकरी से इस एक्सप्रेस वे के निर्माण की अनुशंसा की है। पांच साल के अंदर इसका निर्माण पूरा कर लिया जायेगा।
बता दें की यह सड़क पटना के बख्तियारपुर से बिहारशरीफ, शेखपुरा, सिकंदरा, खैरा, सोनो चकाई, कटोरिया के रास्ते कोलकाता तक बनेगी। इस सड़क के निर्माण होने से पटना से कोलकाता तक आना-जाना सुगम और आसान हो जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के द्वारा अब तक बिहारशरीफ से सिकंदरा, खैरा, सोनो, झाझा होकर बांका को जोड़ने वाली 333ए सड़क के दोहरीकरण की स्वीकृति मिली हैं। लेकिन अब इस सड़क को एक्सप्रेस वे के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment