पटना में अब पाइप से मिलेगी रसोई गैस, जानिये किस इलाके से होगी शुरुआत

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना के कई इलाकों में अब पाइप से रसोई गैस की सप्लाई की जाएगी। इसको लेकर पटना के कई इलाकों में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी के साथ चल रहा हैं।

खबर के अनुसार पटना के गांधी मैदान के आसपास के इलाके में अगले चार महीने के अंदर घर से लेकर अपार्टमेंट तक गैस पाइपलाइन बिछा दिया जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने गेल कंपनी को सुभाष पार्क के पास मदर स्टेशन बनाने के लिए जमीन भी मुहैया करा दी है

बता दें की जैसे ही गैस सप्लाई के लिए मदर स्टेशन बनकर तैयार हो जायेगा। उसके बाद पटना के बाकरगंज, दलदली, सालिमपुर अहरा, एक्जीबिशन रोड, फ्रेजर रोड के घर से लेकर अपार्टमेंट तक पाइप से गैस की सप्लाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में पटना के जगदेव पथ, गोला रोड, आरा गार्डेन, राजा बाजार, आशियाना दीघा रोड, पुनाईचक, शास्त्री नगर, जलालपुर सिटी,  बोरिंग रोड इलाकों में गैस पाइपलाइन के द्वारा  अपार्टमेंट में गैस मिल रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment