खबर के अनुसार बिहार का ये पहला एक्सप्रेस-वे औरंगाबाद में आमस के निकट नेशनल हाईवे 19 से शुरू होगा और यह कच्ची दरगाह होते हुए हाजीपुर के कल्याणपुर, समस्तीपुर के ताजपुर से होकर दरभंगा में बेला से होते हुए नवादा में एनएच-27 में जाकर मिल जायेगा।
बता दें की इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर 1363 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। इसको लेकर बिहार सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार 189 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे 2024 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया हैं।
बिहार में बनने वाला यह एक्सप्रेस-वे पूरी तरह से ग्रीन फिल्ड होगा। इसके निर्माण पर करीब 5000 करोड के आसपास राशि खर्च होंगे। सबसे बड़ी बात यह है की यह एक्सप्रेस-वे उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

0 comments:
Post a Comment