बिहार में जमीन बंटवारा का सबसे सही तरीका क्या है?

न्यूज डेस्क: बिहार में आये दिन किसी ना किसी घर में जमीन का बंटवारा होता हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण जमीन बंटवारे के बाद भी घर में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की बिहार में जमीन बंटवारा का सबसे सही तरीका क्या है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी उत्पन ना हो।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में आमतौर पर आपसी सहमती बटवारा, पंचायत सहमती बटवारा और रजिस्ट्री बटवारा होता हैं। इसमें से रजिस्ट्री बंटवारा को सबसे मजबूत बंटवारा माना जाता हैं।

बता दें की रजिस्ट्री बंटवारा जमीन के बंटवारे का सबसे वैध एवं सटीक तरीका होता हैं। क्यों की इस बंटवारे में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती है तथा अदालत के माध्यम से जमीन का बिल्कुल बराबर रूप से सभी भाइयों में बंटवारा कर दिया जाता हैं।

इतना ही नहीं रजिस्ट्री बंटवारा के दौरान सभी भाईयों के नाम से जमीन की अलग-अलग रजिस्ट्री हो जाती हैं। इसलिए अगर आप बिना किसी पक्षपात के जमीन का बटवारा करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रजिस्ट्री बंटवारे की विधि का पालन करना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment