लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, बाराबंकी में भारी बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, बाराबंकी सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया गया हैं। इन जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 16 सितम्बर 2021 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की सम्भावना हैं। इन इलाकों के कुछ स्थानों में आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं। ऐसे में लोगों को घर में रहना ज्यादा बेहतर साबित होगा।

बता दें की यूपी की राजधानी लखनऊ सहित वाराणसी, गोरखपुर, बाराबंकी, गाजियाबाद सहित कई जिलों में आज बारिश हो सकती हैं। लखनऊ में लगातार हो रही बारिश से सड़क पर जल जमाव की स्थिति उत्पन हो गई हैं और लोगों को आने-जानें में मुश्किल हो रही हैं।

वहीं यूपी के सुल्तानपुर, मथुरा, अमरोहा, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, प्रयागराज, सीतापुर, अयोध्या, मुरादाबाद, हमीरपुर, बलिया, जालौन, इटावा, ललितपुर,  शामली, वाराणसी, संभल, बुलंदशहर, बिजनौर,बागपत, हापुड़, मेरठ, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद व औरैया जिले में भी भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment