पटना से मुजफ्फरपुर व छपरा के लिए बनेगी ग्रीनफील्ड सड़क

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत पटना से मुजफ्फरपुर व छपरा के लिए ग्रीनफील्ड सड़क बनाई जाएगी। इसको लेकर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी हैं।

खबर के अनुसार इस सड़क के नियमों को लेकर एनएचएआई दो विकल्प पर काम कर रहा है। पटना से मुजफ्फरपुर के बीच ग्रीन फील्ड सड़क निर्माण के लिए पहला विकल्प यह है कि यह ग्रीनफील्ड सड़क बिदुुपुर छह लेन पुल से बनाया जाये।

वहीं दूसरा प्रस्ताव यह है की यह सड़क दीघा-सोनपुर पुल के समानांतर बनने वाले पुल से मुजफ्फरपुर के लिए बनाया जाये। हालांकि जिस रूट पर जमीन अधिग्रहण में आसानी होगी उसी विकल्प पर काम किया जायेगा। यह सड़क पूरी तरह से नया होगा।

अगर आप पटना से छपरा के बीच बनने वाली ग्रीनफील्ड सड़क की करें तो इसका पहला विकल्प शाहपुर से दिघवारा के बीच गंगा नदी पर प्रस्तावित फोर लेन होते हुए है। वहीं दूसरा विकप्ल दीघा-सोनपुर के नए पुल के बाद से नए एलायनमेंट पर पटना से छपरा के बीच ग्रीनफील्ड सड़क बनाने की है। बहुत जल्द इसपर सहमति बन सकती हैं और सड़क का निर्माण शुरू किया जा सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment