खबर के अनुसार शुक्रवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की दिल्ली में केंद्रीय पथ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के आला अधिकारियों से लंबी बात हुई। इस बातचीत के दौरान ये बात निकल कर सामने आई हैं की केंद्र बिहार के आठ सड़क का निर्माण कराएगा।
बिहार की आठ सड़कों को बनाने पर केंद्र सहमत, जानिए कौन-कौन?
मशरख से मुजफ्फरपुर सड़क का निर्माण किया जायेगा।
इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड को 4 लेन करने पर भी सहमति बन गई हैं।
अररिया से परसरमा वाया सुपौल सड़क का निर्माण किया जायेगा।
दलसिंहसराय से सिमरी बख्तियारपुर सड़क का निर्माण किया जायेगा।
सुलतानगंज अगुवानीघाट पुल से देवघर तक सड़क का निर्माण किया जायेगा।
दिघवारा से रक्सौल वाया मशरख, पिपराकोठी, मोतिहारी सड़क का निर्माण किया जायेगा।
पटना-कोलकाता एक्सप्रेस वे वाया बिहारशरीफ-कटोरिया सड़क का निर्माण किया जायेगा।
बक्सर से बिहारशरीफ वाया पीरो, अरवल, जहानाबाद तक सड़क का निर्माण किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment