मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल में उठे चक्रवात का ज्यादा असर बिहार पर नहीं होगा। लेकिन राज्य के कई जिलों में हल्की से माध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं राज्य के कुछ जिलों में तेज हवाएं भी चलने के आसार नजर आ रहे हैं।
बता दें की पटना, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बांका, खगड़िया और भागलपुर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में बादल छाए रहेंगे
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो चक्रवात के कारण राज्य के कई जिलों में ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद हैं। इससे तापमान में कमी होगी और लोगों को गर्मी से भी निजात मिल सकता हैं। हवा की गति थोड़ी बढ़ने के साथ 24 घंटे के दौरान राज्य के इन जिलों में बारिश हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment