मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में 48 घंटे तक बारिश का सिस्टम सक्रिय रहेगा। जिसके कारण बिहार के पूर्वी पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, मधुबनी, कटिहार, जमुई जिले में तेज बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।
वहीं बिहार के पटन, गया, बेगूसराय, बक्सर सहित दक्षिण बिहार के 14 जिलों में तेज हवा गरज वज्रपात के साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी सम्भावना नजर आ रही हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहनी चाहिए ताकि वज्रपात से किसी तरह का कोई नुकसान ना हो।
बता दें की बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के प्रभाव के कारण बिहार के कुछ जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही साथ हल्की बारिश भी हो सकती हैं। दक्षिण पूर्व की तरफ से चलने वाली हवा से बिहार के सभी जिलों में बारिश का सिस्टम बना हुआ हैं।

0 comments:
Post a Comment