खबर के अनुसार शरद बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। लेकिन उनका परिवार फिलहाल पटना में रहता है। सबसे बड़ी बात यह है की शरद ने साल 2018 में एशियन पैरालंपिक में 1.9 मीटर हाई जंप करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
बता दें की इस साल टोक्यो पैरालंपिक में शरद ने ऊंची कूद की 63 स्पर्धा में 1.83 मीटर की छलांग लगाई और ब्रांज मेडल अपने नाम किया। शरद के इस कामयाबी से देश को गर्व हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद कुमार को बधाई दी है।
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हाई जंप स्पर्धा में शरद कुमार के मेडल जीतने पर बिहार के साथ ही पूरा देश गौरवान्वित है। ये देश के साथ साथ बिहार के लोगों के लिए भी गर्व की बात हैं। मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।
0 comments:
Post a Comment