खबर के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तरी आंध्रप्रदेश और उससे सटे दक्षिणी ओड़िशा के तटवर्ती क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार-झारखंड के कुछ इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल सकता हैं। बंगाल की खाड़ी में उठने वाला इस चक्रवाती तूफान गुलाब का असर रविवार तक दिखेगा। इसके बाद सोमवार से गुलाब चक्रवात का असर कम हो जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, आंध्रप्रदेश समेत बिहार और झारखंड पर भी गुलाब चक्रवात का असर दिखाई देगा। इससे कई इलाकों में जोरदार बारिश और आंधी का नजारा देखने को मिल सकता हैं। आसमान में बादल छाये रह सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment