दरभंगा एयरपोर्ट फिर बना नंबर वन, बनाया बड़ा रिकॉड

न्यूज डेस्क: बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दरभंगा एयरपोर्ट ने एक बार फिर बड़ा रिकॉड बनाया हैं। इस एयरपोर्ट से केवल 10 महीने में 4 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया हैं। इसकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं।

खबर के अनुसार एयरपोर्ट पर सुविधाओं की कमी भी यात्रियों के उत्साह को नहीं रोक पा रही हैं। दरभंगा एयरपोर्ट से मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया व कटिहार सहित कई जिलों के लोग विमान सेवा का आनंद उठा रहे हैं।

आपको बता दें की यात्रियों की संख्या में दरभंगा एयरपोर्ट ने भुवनेश्वर, बागडोगरा, रायपुर जैसे एयरपोर्ट को भी पीछे छोड़ दिया हैं। तो वही दरभंगा एयरपोर्ट ने प्रति फ्लाइट यात्रियों की संख्या में पटना एयरपोर्ट को भी मात देकर नंबर वन बन गया हैं।

एक वर्ष से भी कम समय में दरभंगा एयरपोर्ट ने यात्रियों की संख्या में पूर्वी क्षेत्र के कई प्रमुख एयरपोर्ट को पीछे छोड़ दिया है। इस एयरपोर्ट की सफलता से कई लोग हैरान हैं। क्यों की इतने कम समय में दरभंगा एयरपोर्ट ने अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं।

0 comments:

Post a Comment