खबर के अनुसार मधुबनी जिले में तीन, पटना जिले में तीन, अररिया जिले में एक और सुपौल जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं दूसरे प्रदेश के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोट पॉजिटिव पाया गया हैं। इसकी पुष्टि बिहार स्वास्थ्य विभाग ने की हैं।
बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में एक लाख 60 हजार 591 सैंपलों की कोरोना जांच की गई हैं। जिसमे 10 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार में कोरोना की रफ़्तार कम हो गई हैं। लेकिन अभी भी यहां कोरोना के 60 एक्टिव केस हैं।
स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अलर्ट हैं। साथ ही साथ दूसरे राज्य से बिहार आने वाले लोगों की स्टेशन पर कोरोना जांच कराई जा रही हैं तथा लोगों से सावधानी बरतने और मास्क लगाने की अपील की जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment