IPL 2021: जानिए ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में कौन आगे?

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2021 में अबतक 35 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें चेन्नई की टीम सबसे ज्यादा मैच जीतकर पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की अभी तक के हुए मैच में ऑरेंज-पर्पल कैप किसके पास हैं। आईपीएल 2021 में अबतक सबसे ज्यादा रन किसने बनाया हैं तथा सबसे ज्यादा विकेट किसने लिया हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार पर्पल कैप की रेस में हर्षल पटेल सबसे आगे हैं, जिसने 9 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आवेश खान हैं जिन्होंने अबतक 14 विकेट लिए हैं। जबकि  क्रिस मॉरिस ने भी अबतक 14 विकेट लिए हैं।

पर्पल कैप की रेस।

हर्षल पटेल (9 मैच, 19 विकेट)

आवेश खान (9 मैच, 14 विकेट)

क्रिस मॉरिस (8 मैच, 14 विकेट)

अर्शदीप सिंह (7 मैच, 12 विकेट)

ऑरेंज कैप की रेस।

शिखर धवन (9 पारियां 422 रन)

केएल राहुल (8 पारियां 380 रन)

फाफ डु प्लेसिस (9 पारियां 351 रन)

 मयंक अग्रवाल (8 पारियां 327 रन)

आपको बता दें की ऑरेंज कैप की रेस में शिखर धवन पहले नंबर पर हैं, इन्होने अबतक 9 मैच में 422 रन बनाये हैं। वहीं दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 8 मैच में 380 रन बनाये हैं। वहीं फाफ डु प्लेसिस  तीसरे नंबर पर हैं, इन्होने अबतक 351 रन बनाये हैं।

0 comments:

Post a Comment