यात्रीगण ध्यान दें ! मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनें कल से चलेगी

न्यूज डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर से कई स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने वाला हैं। इसको लेकर रेलवे की ओर से दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। यात्रीगण अपनी सुविधानुसार इन ट्रेनों से सफर कर सकते हैं।

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है की यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हैं इन ट्रेनों को चलाने की अनुमति दी गई हैं। 16 सितंबर 2021 से इन ट्रेनों का परिचालन तय समय के अनुसार शुरू हो जायेगा।

मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनें कल से चलेगी। 

ट्रेन नंबर 05261/05262 रक्सौल-मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू पैसेंजर स्पेशल 16 सितंबर से चलेगी।

ट्रेन नंबर 03645/03646 दिलदारनगर-तारीघाट-दिलदारनगर पैसेंजर स्पेशल 16 सितंबर से चलेगी।

ट्रेन नंबर 03601/03602 एवं 03327/03328 पैसेंजर स्पेशल 16 सितंबर से चलेगी।

ट्रेन नंबर 05541/05542 रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल डेमू पैसेंजर स्पेशल 16 सितंबर से चलेगी।

ट्रेन नंबर 05595/05596 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल 16 सितंबर से चलेगी।

ट्रेन नंबर 05259/05260 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर-नरकटियगंज मेमू पैसेंजर स्पेशल 16 सितंबर से चलेगी।

अगर आप इन ट्रेनों से परिचालन करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक करें और तय समय पर यात्रा करें।

0 comments:

Post a Comment