पटना, आरा, बक्सर, रोहतास, जहानाबाद, नवादा, नालंदा में बिगड़ेगा मौसम

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार पटना सहित बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश होने के आसार नजर आ रहें हैं। तो वहीं कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात भी हो सकते हैं।

खबर के अनुसार बिहार के कई जिलों में पिछले 24 से 36 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अगले 48 घंटे में राज्य के कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती हैं और कहीं पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं।

बता दें की बिहार के पटना, गया आरा, बक्सर, रोहतास, जहानाबाद, नवादा, नालंदा समेत कई जिलों में आज भी बारिश होने की सम्भावना नजर आ रही हैं। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की ज़रूरत हैं। क्यों की उन्हें वज्रपात का भी सामना करना पड़ सकता हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व जिलों में एक या दो स्थानों पर भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment