बिहार में फ्लैट खरीदने वाले सावधान, रेरा ने कई प्रोजेक्ट पर लगाई रोक

न्यूज डेस्क: बिहार में घर-फ्लैट खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेरा ने एक दर्जन बिल्डरों व रीयल इस्टेट कंपनियों के प्रोजेक्ट का निबंधन आवेदन खारिज कर दिया हैं। इसलिए अगर आप पटना में फ्लैट खरीदने की सोच रहें हैं तो कोई भी फैसला जल्दीबाजी में ना लें।

बता दें की रीयल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने हावड़ा और हैदराबाद की कंस्ट्रक्शन कंपनियों के साथ ही पटना की रीयल इस्टेट कंपनियों के प्रोजेक्ट का निबंधन आवेदन रद्द कर दिया हैं तथा इसके लेकर दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रीयल इस्टेट कंपनियों पर रेरा ने अधिकृत नक्शा व अन्य आवश्यक कागजात जमा नहीं कराने को लेकर कारवाई की हैं। आपको बनता दें की कुछ दिन पहले भी रेरा ने बिहार के कई रीयल इस्टेट कंपनियों के प्रोजेक्ट का निबंधन रद्द किया था।

बिहार में फ्लैट खरीदने वाले सावधान, रेरा ने कई प्रोजेक्ट पर लगाई रोक?

गोल इंफ्राटेक का कैलाश सिटी, 

पीस बिल्डटेक का कमरुद्दीन प्लाजा, 

लखन होम्स लिमिटेड का लखन हेरिटेज, 

ब्रह्म इंजीनियर्स एंड डेवपलर्स का जानकी भवन, 

सिद्धांत इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड का ग्रीन इनक्लेव, 

मेघा हाइट्स बिल्डकान प्रा लि का रायल इन्क्लेव, 

मां शक्ति डेवपलर्स का प्रोजेक्ट मां शक्ति काम्प्लेक्स, 

देव हीरा प्रोजेक्ट प्रा लि का मुंडेश्वरी राहुल काम्पलेक्स, 

पाटलिग्राम बिल्डर्स का पाटलिग्राम किंगडम फेज-एक,

ट्राईकलर प्रोपर्टी प्रा लि, हैदराबाद का प्रोजेक्ट समर ब्रूक, 

पंचदीप कंस्ट्रक्शन प्रा लि, हावड़ा का प्रोजेक्ट केपी मॉल,  

प्रोपर्टी व्यू डेवलपर एंड कंस्ट्रक्शन प्रा लि का न्यू पार्क एवेन्यू सिटी।

0 comments:

Post a Comment