बिहार में विधायकों को वेतन-भत्ते के साथ मिलती है ये सुविधाएं

न्यूज डेस्क: बिहार में अगर कोई व्यक्ति विधायक बन जाता हैं तो उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती हैं। क्यों की बिहार सरकार अपने विधायकों को वेतन-भत्ते के साथ-साथ कई तरह की आधुनिक सुविधाएं देती हैं। इसके बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए।

विघायकों को कितना वेतन-भत्ता मिलता हैं: बिहार में विधायकों को एक लाख 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलती हैं। साथ ही साथ जीवन भर मुफ्त रेलवे पास और मेडिकल सुविधा का लाभ भी मिलता है। वहीं पूर्व विधायकों और पूर्व विधान पार्षदों को प्रतिमाह 35 हजार रुपये मिलते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में सैलरी के अलावा विधायकों को वाहन खरीदने के लिए एडवांस में 15 लाख रुपए भी मिलते हैं। वहीं ट्रेन और हवाई जहाज से यात्रा के लिए हर साल तीन लाख रुपए मिलते हैं। जबकि निजी सहायक के लिए 30 हजार रूपये मिलते हैं। 

इतना ही नहीं बिहार में विधायकों को स्टेशनरी खरीदने के लिए 10 हजार रुपये मिलते हैं। इसतरह से बिहार के माननीयों विधायक जी को सरकार की ओर से कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। जितने साल तक विधायक रहे, उतने वर्ष तक हर साल पेंशन में तीन-तीन हजार रुपये तक वृद्धि होती है और उनकी पेंशन भी बढ़ती हैं।

0 comments:

Post a Comment