राजधानी पटना में बड़े-बड़े ओवरब्रिज और फ्लाईओवर बनाने के बाद नीतीश सरकार ग्रेटर पटना बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इस ग्रेटर पटना में आईटी पार्क व आईटी टावर भी बनाई जाएगी। राज्य सरकार इसके लिए आधुनिकीकरण के साथ औद्योगिकीकरण पर भी ध्यान दे रही है।
बता दें की 2025 के बाद पटना पूरी तरह से बदल जायेगा। साल 2025 तक पटना में बन रहे पटना और बिहटा को जोड़ने वाली एलिवेटेड रोड, दीघा से दीदारगंज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे, पटना रिंग रोड के साथ पटना मेट्रो प्रोजेक्ट भी तैयार हो जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार साल 2025 के बाद ग्रेटर पटना को फतुहा, दुल्हन बाजार और पालीगंज इलाके से लेकर कई अन्य इलाकों तक एक्सटेंशन किया जायेगा। ग्रेटर पटना में मनेर, बिहटा, नौबतपुर, संपतचक, विक्रम, दानापुर और फुलवारी शरीफ के गांव को शामिल किया जायेगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में हैं।

0 comments:
Post a Comment