आपको बता दें की भारतीय रेलवे द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इन स्पेशल ट्रेन से यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। रेल यात्री कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए यात्रा कर सकते हैं।
बिहार में 7 जोड़ी ट्रेन फिर से चलेंगे, जानिए कहां से कहां तक?
ट्रेन नंबर 05513/05514: समस्तीपुर-जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन समस्तीपुर से 30 सितंबर से तथा जयनगर से 03 अक्टूबर से अगले आदेश तक होगा।
ट्रेन नंबर 03613/03614: गया-पटना-गया पैसेंजर स्पेशल का परिचालन गया और पटना से 01 अक्टूबर से अगले आदेश तक होगा।
ट्रेन नंबर 03611/03612: पटना-सासाराम-पटना पैसेंजर स्पेशल का परिचालन पटना से 01 अक्टूबर से तथा सासाराम से 02 अक्टूबर से अगले आदेश तक होगा।
ट्रेन नंबर 03625/03626: गया- बख्तियारपुर-गया पैसेंजर स्पेशल का परिचालन गया से 01 अक्टूबर से तथा बखितयारपुर से 02 अक्टूबर से अगले आदेश तक होगा।
ट्रेन नंबर 03623/03624: राजगीर-बख्तियारपुरर-राजगीर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन राजगीर और बख्तियारपुर से 02 अक्टूबर से अगले आदेश तक होगा।
ट्रेन नंबर 05527/05528: जयनगर-पटना-जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन जयनगर से 01 अक्टूबर से तथा पटना से 02 अक्टूबर से अगले आदेश तक होगा।
ट्रेन नंबर 03621/03622 : राजगीर-बख्तियारपुर-राजगीर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन राजगीर और बख्तियारपुर से 01 अक्टूबर से अगले आदेश तक होगा।

0 comments:
Post a Comment