पटना से वाराणसी के लिए पैसेंजर ट्रेन शुरू, जानिए कहां-कहां रूकेगी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने पटना से वाराणसी के लिए पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया हैं। ये पैसेंजर ट्रेने प्रतिदिन अपने निर्धारित समय पर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए जाएगी।

रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों की मांग और बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया हैं। इन ट्रेनों के परिचालन से प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं। इससे उन्हें यात्रा करने में आसानी होगी।

पटना से वाराणसी के लिए पैसेंजर ट्रेन शुरू, जानिए कहां-कहां रूकेगी।

ट्रेन नंबर 03298: मेमू स्‍पेशल पटना जंक्‍शन से सुबह 5.45 बजे खुलेगी। यह ट्रेन सचिवालय हाल्‍ट, फुलवारीशरीफ, दानापुर, नेउरा, सदीशोपुर, बिहटा, कोईलवर, आरा, बिहिया, रघुनाथपुर, डुमरांव, बक्‍सर, गहमर, दिलदारनगर, जमानिया, पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन होते हुए दोपहर 01.10 बजे वाराणसी जंक्‍शन पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 03289 डाउन मेमू स्‍पेशल बनकर वाराणसी से शाम 3.00 बजे खुलकर 4.20 में पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय, 7.10 में बक्‍सर, 9.00 बजे आरा होते हुए रात के 12.05 बजे पटना जंक्‍शन पहुंचेगी। यह ट्रेन भी सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो आप IRCTC की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन की पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment