बिहारशरीफ, मोतिहारी, सासाराम में निकालें जमीन का रिकॉड, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहारशरीफ, मोतिहारी, सासाराम शहर में जमीन खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इन शहरों के लोग बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा जमीन का रिकॉड आसानी से निकाल सकते हैं। साथ हीं साथ जमीन मालिक के नाम भी जान सकते हैं। 

बिहारशरीफ, मोतिहारी, सासाराम में निकालें जमीन का रिकॉड, जानिए?

1 .बिहारशरीफ, मोतिहारी, सासाराम में जमीन का रिकॉड निकालना चाहते हैं तो आप सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल http://lrc.bih.nic.in/ror.aspx पर जाये।

2 .आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल http://lrc.bih.nic.in/ror.aspx पर जाने के बाद आप सबसे पहले अपना-अपना जिला पर क्लिक करें। 

3 .जिला के नाम पर क्लिक करने के बाद आपको अपने अंचल के नाम पर क्लिक करना होगा। आप इसकी जानकारी सही-सही दें।

4 .इसके बाद आप अपने मौजा के नाम या राजस्व थाना के कोड पर क्लिक करें। 

5 .इसके बाद आप सबसे निचे खाता खोजें के नाम पर क्लिक करें। आपके सामने सभी जमीन रैयत के नाम आ जाएंगे।

6 .अब आप जमीन रैयत या खता नंबर से जमीन का पूरा रिकॉड देख सकते हैं और उसे प्रिंट कर निकाल भी सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment