बिहार में ऐसे जमीन को फर्जी माना जाता हैं, खरीदने से बचना चाहिए।
1 .पटना, भागलपुर, नालंदा, पूर्णिया, दरभंगा, समेत किसी भी जिले में जमीन खरीद रहें हैं तो आप वैसी जमीन भूलकर भी ना खरीदें जिस जमीन के कागजात नहीं हैं।
2 .अगर किसी जमीन का दाखिल-खारिज नहीं हुआ हैं तो आपको ऐसी जमीन भी नहीं खरीदनी चाहिए। क्यों की इस जमीन में गड़बड़ी हो सकती हैं।
3 .जमीन ब्रोकर जमीन का जो पेपर देता हैं और आप उसे जब ऑनलाइन चेक करते हैं। उसमे कोई डिफ़रेंस हो तो वो फर्जी जमीन हो सकता हैं। आप सावधान रहें।
4 .अगर कोई कंपनी या फर्म आपके शहर में अचानक से आकर आपको लालच देकर जमीन बेचता हैं तो आप बिना जांच के जमीन ना खरीदें। वो फर्जी हो सकता हैं।
5 .अगर जमीन के केवाला और लगान रसीद पर जमीन मालिक का नाम अलग-अलग हैं तो ये जमीन फर्जी हो सकता हैं। खरीदने से पहले निबंधन कार्यालय में जा कर इसकी जांच आवश्य करें।

0 comments:
Post a Comment