छठ पर दरभंगा आने के लिए 5 शहरों से मिलेगी फ्लाइट, जानिए किराया

न्यूज डेस्क: छठ के मौके पर अगर आप दरभंगा आना चाहते हैं तो आपको देशभर के पांच शहरों से सीधी फ्लाइट मिलेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार छठ के मौके पर बिहार आने वाली ट्रेनों में टिकटों की मारा-मारी अभी से शुरू हो गई हैं। इसलिए आप फटाफट फ्लाइट का टिकट बुक कर सकते हैं।

बता दें की मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु से आपको दरभंगा के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी। छठ पर दरभंगा आने के लिए इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइन्स ने टिकट की बुकिंग भी शुरू कर दी हैं। इसलिए आप भी फटाफट टिकट बुक कर लें।

मिली जानकारी के अनुसार जैसे जैसे टिकट बुक होते जाएंगे वैसे-वैसे टिकटों के दाम में भी वृद्धि हो जाएगी। इसलिए यात्रीगण टिकट बुक करने में ज्यादा देर ना करें। क्यों की मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु से दरभंगा के लिए अभी सस्ती टिकट मिल रही हैं।

छठ पर दरभंगा आने के लिए 5 शहरों से मिलेगी फ्लाइट, जानिए किराया?

मुंबई से दरभंगा : 4021 रुपया।

दिल्ली से दरभंगा : 4019 रुपया।

कोलकाता से दरभंगा : 3534 रुपया।

हैदराबाद से दरभंगा : 4217 रुपया।

 बेंगलुरु से दरभंगा : 4019 रुपया। 

टिकट बुक करने के लिए इंडिगो की वेबसाइट : https://www.goindigo.in/

टिकट बुक करने के लिए स्पाइसजेट की वेबसाइट : https://www.spicejet.com/

0 comments:

Post a Comment