बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर गाइडलाइन जारी, ये है नया नियम-कानून

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार ने इस साल दुर्गा पूजा की अनुमति दे दी हैं। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए गाइडलाइन जारी किया हैं तथा कई तरह के नियम कानून बनाये हैं। इन नियम-कानून सभी व्यक्ति को अनिवार्य रूप से मानाने होंगे।

बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर गाइडलाइन जारी, ये है नया नियम-कानून?

1 .नई गाइडलाइन के मुताबिक इसबार बिहार के पटना, गया, भागलपुर समेत किसी भी शहर में लोगों को दुर्गा पूजा में कोरोना के टीकाकरण संबंधित सर्टिफिकेट लेकर मेला घूमने जाना होगा। 

2 .नई गाइडलाइन में दुर्गा पूजा और मेला को लेकर साफ़-साफ़ कहा गया है कि जिले के डीएम दुर्गा पूजा में पंडालों और मेला की अनुमति देंगे। 

3 . बिहार में जो लोग दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के मौके पर आएंगे वह कोविड जांच जरूर कराएंगे। इसे अनिवार्य किया गया हैं।

4 .बिहार सरकार के नई गाइडलाइन में कहा गया है की त्योहारों के दौरान जुलूस और भीड़ प्रबंधन हेतु जिला प्रशासन आदेश निर्गत करेंगे। 

5 .मेला परिसर में सभी व्यक्ति को मास्क लगाना होगा। साथ ही साथ कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करना होगा।

0 comments:

Post a Comment