खबर के अनुसार देवघर में बन रहे एयरपोर्ट में कम्युनिकेशन का काम पूरा हो चुका हैं। नजदीक के एयरपोर्ट रांची, पटना, कोलकाता, और दुर्गापुर से एयर ट्रैफिक कंट्रोल का ट्रायल भी कर लिया गया हैं। बहुत जल्द विमान सेवा शुरू करने की इजाजत मिल सकती हैं।
वहीं झारखंड के बोकारों हवाई अड्डे का काम भी करीब-करीब पूरा कर लिया गया हैं। बोकारो में हवाई सेवा उपलब्ध हो जाने से धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह और हजारीबाग के यात्रियों को भी लाभ मिल सकेगा। इससे लोगों की यात्रा भी आसान हो जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार टेक्निकल टीम के अधिकारियों ने भी बताया है कि देवघर एयरपोर्ट स्थित एटीसी एयरक्राफ्ट कर टेकऑफ और लैंडिंग के कंट्रोल के लिए पूरी तरह से तैयार है। बहुत जल्द सरकार विमान सेवा का हरी झंडी दिखा सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment