गोरखपुर में रिंग रोड-फोरलेन पर महंगी हुई जमीन, जानिए कीमत

न्यूज डेस्क: गोरखपुर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर में रिंग रोड और आयुष यूनिवर्सिटी बनाने को लेकर डीपीआर बनाई जा रही है। जिसके कारण यहां के आस-पास के इलाकों में जमीन की कीमत तेजी के साथ बढ़ने लगी हैं।

खबर के अनुसार जंगल कौड़िया से सोनौली फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर नोटिफिकेशन निकाल दिया गया है। जिसके कारण जमीन की कीमतों में  4 से 8 गुना तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। जो जमीन एक लाख रुपये डिसमिल थी, उसकी कीमत 8 लाख रुपये तक पहुंच गई है। 

बता दें की जंगल कौड़िया से लेकर कैम्पियरगंज तक के जमीन की मारामारी चल रही हैं। लोग इन इलाकों में जमीन की खरीदारी तेजी के साथ कर रहे हैं। वहीं गोरखपुर के टिकरिया, मेडिकल रोड, पिपराइच, बांसस्थान और कुस्मही आदि इलाकों में भी जमीन की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक देवरिया बाईपास पर प्रस्तावित वेटनरी कॉलेज के आसपास भी जमीन लगातार महंगी हो रही हैं। बांसस्थान से भटहट रोड की जमीन जो 60 से 80 हजार रुपये डिसमिल थी वो अब बढ़कर 6 लाख पार कर गई हैं।

0 comments:

Post a Comment