खबर के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलने के बाद दरभंगा के डीएम डॉ त्याग राजन एसएम के आदेश पर नगर निगम प्रशासन ने वार्ड 19 स्थित संबंधित संक्रमित घर-मकान को बांस-बल्ला से सील कर दिया हैं। साथ ही साथ प्रतिबंधित क्षेत्र का बैनर लगा दिया है।
बता दें की दरभंगा में एक ही परिवार के जो तीन लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। उसमे से एक व्यक्ति की उम्र 51 साल है। वहीं एक युवक 42 साल का हैं। जबकि एक 16 वर्ष का किशोर शामिल है। प्रशासन ने तीनों को उनके घर में ही कोरेंटिन कर दिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा में इन तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर से तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी है। इनके संपर्क में आये लोगों को कोरोना का डर सताने लगा हैं। हालांकि स्थिति सामान्य हैं और आस-पास के इलाकों को सैनिटाइज किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment