पटना से इन शहरों के लिए चलेगी नई बसें, जानिए किराया

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम में अब पटना से कई शहरों के लिए नई बस शुरू करने के आदेश दिए हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार पटना से वाराणसी, रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों के लिए नई बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही हैं। इस रूट पर बसों का परिचालन शुरू होने से बस यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी तथा उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।

बता दें की रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों के लिए जो बसें पहले से चलाई जा रही थी उन्हें कोरोना काल में बंद कर दिया गया। हालांकि प्राइवेट बसें इस रूट पर चल रही हैं। लेकिन अब सरकारी बसों का परिचालन भी शुरू कर दिया जायेगा और किराया पहले की तरह ही लिया जायेगा।

पटना से इन शहरों के लिए चलेगी नई बसें। 

पटना से रांची।

पटना से जमशेदपुर।

पटना से वाराणसी।

पटना से गोरखपुर।

0 comments:

Post a Comment