खबर के अनुसार नई दिल्ली से गाजीपुर तक बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे अब बक्सर-आरा होकर राजधानी पटना से जोड़ा जायेगा। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने से पटना से नई दिल्ली की दूरी मात्र 8 घंटे में तय की जा सकेगी।
बता दें की पटना से दिल्ली तक बनने वाले इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण में आठ हजार करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। केंद्र सरकार के सम्बंधित विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। इसको लेकर बहुत जल्द अधिसूचना जारी किया जा सकता हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पटना से बक्सर-आरा होते हुए दिल्ली तक एक्सप्रेस वे बनाने की घोषणा खुद कुछ दिन पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की थी। उन्होंने कहा था की इस सड़क के निर्माण जल्द से जल्द कराया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment