खबर के अनुसार बिहटा सरमेरा फोरलेन सड़क बन जाने के बाद रिंग रोड का एक हिस्सा पूरा हो गया है जबकि रिंग रोड के दूसरे हिस्से का भूमि अधिग्रहण करने का काम चल रहा है। बहुत जल्द भूमि अधिग्रहण का काम भी पूरा कर लिया जायेगा।
बता दें की पटना का ये रिंग रोड शेरपुर, कन्हौली, नौबतपुर, डुमरी, बेलदारीचक, रामनगर, कच्ची दरगाह, बिदुपुर सराय, नयागांव, दिघवारा होते हुए शेरपुर में समाप्त होगा। इसके निर्माण से बड़ी-बड़ी गाड़ियां बस, ट्रक पटना में इंटर नहीं करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार इस रिंग रोड निर्माण होने से पटना, सारण, वैशाली, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया जिले की ओर जाने वाले वाहनों को विशेष लाभ होगा। पटना रिंग रोड पटना शहर और बिहटा के बीच से होकर गुजरेगी जिसके कारण पटना में लगने वाला जाम करीब-करीब समाप्त हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment