दिल्ली-NCR में फ्लैट खरीदते समय रहें सावधान, वरना खा सकते हैं धोखा

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग दिल्ली-NCR में फ्लैट खरीदते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग फ्लैट खरीदते समय धोखा खा जातें हैं। इससे उनका पैसा भी डूब जाता हैं। साथ ही साथ उन्हें कई तरह की मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे बातों के बारें तो जिन बातों का ध्यान दिल्ली-NCR में फ्लैट खरीदते समय आवश्य रखें।

दिल्ली-NCR में फ्लैट खरीदते समय रहें सावधान, वरना खा सकते हैं धोखा। 

1 .दिल्ली-NCR में फ्लैट खरीदने जा रहे हैं तो देखिए कि बिल्डर को उस जगह पर निर्माण शुरू करने की स्वीकृति मिली भी है या नहीं। इसकी जांच आप सबसे पहले करें।

2 .अगर बिल्डर रेरा के बनाये गए नियमों का पालन करता और रेरा से रजिस्ट्रर हैं तभी आप उस बिल्डर से फ्लैट खरीदें।

3 .दिल्ली-NCR में फ्लैट खरीदने जा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि उसका मालिकाना हक किसके पास है यानी टाइटल किसके पास है। इसके लिए आपको उनसे कागजात की मांग करनी चाहिए।

4 .भूमि या सम्पत्ति में धोखेबाजी के ज्यादातर मामले पक्के कागजात के अभाव में होते हैं। इसलिए आप किसी विशेषज्ञ या वकील से सलाह जरूर लें।

5 .दिल्ली-NCR में फ्लैट खरीदने से पहले एग्रीमेंट पेपर आवश्य बनाये। जिसमे फ्लैट, बिल्डर और खुद का पूरा विवरण दें।

6 .दिल्ली-NCR में फ्लैट खरीदने जा रहे हैं तो आप पता करें की उसपर किसी प्रकार का कोई कर्ज या कोई मुकदमा दर्ज न हो।

0 comments:

Post a Comment