खबर के अनुसार मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत निकाली गई मद्यनिषेध सिपाही भर्ती में आवेदन करने वालों में से 11959 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई हैं। केंद्रीय चयन पर्षद ने इन अभियर्थियों का आवेदन ख़ारिज कर दिया हैं।
बता दें की इसमें 219 अभ्यर्थियों का आवेदन गलत फोटो व हस्ताक्षर अपलोड के लिए रद्द किया गया हैं। जबकि 398 अभ्यर्थियों ने खुद ही अपनी एप्लीकेशन फॉर्म कैंसिल किया हैं। वहीं 8342 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो कराया लेकिन आवेदन फॉर्म पूरा नहीं भर सके।
मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती के तहत कांस्टेबल के 365 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा 27 फरवरी 2022 को आयोजित होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले युवाओं को शारीरिक माप परीक्षण के लिए बुलाया जायेगा।
आवेदन खरीद होने वालों का लिस्ट : https://www.csbc.bih.nic.in/Advt/REP/Notice-02-02-2022.pdf
0 comments:
Post a Comment