खबर के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कुल 150210 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें 799 नए मामले सामने मिले हैं। इस दौरान पटना एम्स में एक मासूम सहित कुछ पांच लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से अपनी जान गवाई हैं।
बता दें की राजधानी पटना में कोरोना के सबसे ज्यादा 228 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं पटना के बाद पश्चिम चंपारण में सबसे ज्यादा 44 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि भागलपुर और गोपालगंज में 27-27 लोग कोरोना की चपेट में आये हैं।
वहीं बिहार के बेगूसराय में कोरोना के 22 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं पूर्णिया में 41, समस्तीपुर में 33, मुजफ्फरपुरमें 38, वैशाली में 30, सारण में 27, सीतामढ़ी में 10, बक्सर में 13, दरभंगा में 14, पूर्वी चंपारण 18, गया में 7 कोरोना मरीज मिले हैं। अन्य कई जिलों में भी कोरोना संक्रमित की पहचान की गई हैं।
0 comments:
Post a Comment