सीतामढ़ी, गोपालगंज, नालंदा, नवादा समेत 10 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने बिहार के सीतामढ़ी, गोपालगंज, नालंदा, नवादा समेत 10 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार अगले 24 घंटे के अंदर बिहार के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और शेखपुरा के अलग-अलग स्थानों पर आंधी आ सकती हैं। साथ ही साथ गरज के साथ बारिश हो सकती हैं।

आपको बता दें की मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो-अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरूवार को उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य एवं उत्तर पूर्व के आठ जिलों में बिजली चमक सकती हैं। साथ ही साथ हल्की से माध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह पांच मई तक बना रहेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही साथ लोगों को गर्मी से भी थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन ख़राब मौसम के दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment