लखनऊ में 10 मई को लगेगा रोजगार मेला, ऐसे करें आवेदन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में 10 मई को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस मेला में उपस्थित होकर आप नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार सेवायोजन विभाग की ओर से 10 मई को लगने वाले रोजगार मेले में इंटर पास 18 से 29 वर्ष आयु के युवाओं की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती  सीएम हेल्पलाइन पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार रोजगार मेला में भाग लेने के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

आपको बता दें की लालबाग स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 10 मई को सुबह 10:30 बजे से रोजगार मेला लगेगा। इस मेला में साक्षात्कार के माध्यम से करीब 400 युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसलिए आवेदन करने में देरी ना करें। 

सहायक निदेशक सेवायोजन एके भारती ने जानकारी देते हुए बताया है की इस रोजगार मेला में शामिल होने के लिए इच्छुक बेराेजगार युवा सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जा कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।  चयनित युवाओं को दस हजार से बीस हजार रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment