बता दें की भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, लखनऊ में सूतक काल का समय भी मान्य नहीं होगा और ना ही इस ग्रहण का प्रभाव दिखाई देगा। हालांकि दुनिया के कई देशों में लोग इस ग्रहण को देख सकेंगे।
खबर के अनुसार साल का ये पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को यह प्रातः काल 07 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण कनाडा, न्यूजीलैंड के कुछ भागों में और जर्मनी में दिखेगा। वहीं कई यूट्यूब चैनल पर आप इस ग्रहण को लाइव देख सकते हैं।
वहीं 16 मई के बाद इस साल 25 अक्टूबर 2022 को स्वाति नक्षत्र और तुला राशि पर सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार शाम 4:23 बजे शुरू होगा और शाम 6:25 बजे समाप्त होगा। इस ग्रहण के देश के विभिन्न स्थानों पर दिखाई देगा।

0 comments:
Post a Comment