मुंबई, नागपुर, नाशिक, पुणे समेत कई जिलों में 195 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: मुंबई, नागपुर, नाशिक, पुणे समेत कई जिलों में 195 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। ये भर्तियां महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (MSC Bank) के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

पदों का विवरण : महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (MSC Bank) ने 195 जूनियर ऑफिसर, क्लर्क पदो पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार बैंक के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। 

आयु सीमा : आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 मई 2022 से 25 मई 2022 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : आप महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (MSC Bank) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.mscbank.com/

वेतनमान : 15000-20000 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : मुंबई, नागपुर, नाशिक, पुणे समेत कई जिलों में। 

0 comments:

Post a Comment