लखनऊ : यूपी के 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट-स्मार्ट फोन देगी सरकार

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले पांच साल के अंदर यूपी के 2 करोड़ युवाओं को सरकार के द्वारा मुफ्त में टैबलेट-स्मार्ट फोन दिया जायेगा। इसके लिए इस वर्ष 1500 करोड़ रुपये की बजट जारी किया गया हैं।

बता दें की राज्य में ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़े स्तर पर छात्र-छात्राओं के बीच टैबलेट-स्मार्ट फोन का वितरण करेगी। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत राज्य के सभी जिलों में टैबलेट-स्मार्ट फोन का वितरण किया जायेगा। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के स्कूल-कॉलेज में बड़े स्तर पर टैबलेट-स्मार्ट फोन का वितरण भी किया गया हैं। अब तक लगभग 12 लाख टैबलेट-स्मार्ट फोन जिलों को दिए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर इसका वितरण किया जायेगा।

दरअसल कोरोना महामारी के कारण राज्य में स्कूल-कॉलेज के बंद रहने से गरीब वर्ग के लोगों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद योगी सरकार ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए फ्री टैबलेट-स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी। अब इस योजना के तहत 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment