पटना : बिहार सरकार जब्‍त करेगी 21 शराब माफिया की संपत्ति

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कारवाई कर रही हैं। इसी बीच ये खबर आ रही हैं की सरकार 21 शराब माफियों की अवैध संपत्ति को जब्त करेगी। 

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने 21 शराब माफिया की अवैध संपत्ति जब्त करने के लिए पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट) के तहत कार्रवाई करने का प्रस्‍ताव इडी को भेजा है। जल्द ही इन सभी माफियों की संपत्ति को जब्त किया जायेगा।

बता दें की भोजपुर के शराब माफिया संजय प्रताप सिंह एवं उसकी पत्नी किरण देवी सहित कुछ बड़े शराब माफिया की करोड़ों की संपत्ति सरकार ने जब्त कर ली है। अब और भी शराब माफियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए गए हैं।

झारखंड के बोकारो से गिरफ्तार अनिल कुमार सिंह, बरियातू से गिरफ्तार विपिन कुमार सिंह, कोलकाता से गिरफ्तार राहुल तिवारी, राजेश तिवारी एवं रमेश तिवारी, गोरखपुर के सचिव कुमार पांडेय, पंजाब के पटियाला से निशान सिंह, हरियाणा के नरेश कुमार, सोमवीर ए‌वं विनोद काली जैसे नाम शामिल हैं। सरकार जल्द ही सभी की संपत्ति को जब्त करेगी।

0 comments:

Post a Comment