खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में एसआई, एएसआई की नई भर्ती को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। इस नोटिश में एग्जाम एजेंसियों से टेंडर मांगे गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसआई एवं एएसआई के पदों पर भर्ती किया जायेगा।
किन पदों पर होगी भर्ती : आपको बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) के 66 पद, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लेरिकल) के 143 पद व असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के 34 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कैसे होगा चयन : यूपी पुलिस विभाग में नई एसआई व एएसआई भर्ती में परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) से कराई जाएगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा व कंप्यूटर टाइपिंग लिया जायेगा और इसके आधार पर युवाओं का चयन किया जायेगा।
एग्जाम का सिलेबस : एसआई व एएसआई भर्ती एग्जाम में जनरल हिंदी, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स, न्यूमेरिकल व मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड, रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें।
आधिकारिक वेबसाइट : http://uppbpb.gov.in/
.jpg)
0 comments:
Post a Comment