मौसम विभाग ने बिहार के उत्तर मध्य जिले के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर और उत्तर पूर्व के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में बारिश होने की संभावना जताई हैं तथा लोगों को अलर्ट किया हैं।
वहीं उत्तर पश्चिम बिहार के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज में गरज के साथ हल्की सी मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ बिहार के इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पुरवा हवा का प्रवाह पूरे प्रदेश में होगा जिसके प्रभाव से तापमान में कोई विशेष वृद्धि नहीं होगी। वहीं राज्य के करीब 18 जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।

0 comments:
Post a Comment