खबर के अनुसार झारखण्ड पथ निर्माण विभाग राजधानी रांची के लिए आउटर रिंग रोड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। यह रिंग रोड छह लेन का बनाया जायेगा। इसके निर्माण होने से सभी गाड़ियां रांची के बाहर-बाहर ही गुजर जाएगी।
बता दें की मौजूदा रिंग रोड से 8 से 10 किमी आगे से आउटर रिंग रोड निकाला जायेगा। यानि की एनएच-33 पर ओरमांझी प्रखंड कार्यालय के आसपास से निकलेगा जो रांची-कुड़ू मार्ग पर ब्रांबे में जाकर मिलेगा। इसके बाद फिर एनएच-23 रांची-गुमला मार्ग पर निकाला जायेगा। यहां पर भी मौजूदा रिंग रोड से 8-10 किमी आगे जाकर रिंग रोड में मिलेगा।
मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में करीब 48 किमी लंबा आउटर रिंग रोड बनेगा। पूरा रिंग रोड 160 से 180 किमी के बीच होगा। इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा हैं। इस रिंग रोड के निर्माण के लिए केंद्र से भी मदद ली जाएगी।

0 comments:
Post a Comment