लखनऊ, आगरा समेत इन 4 जिलों में कोरोना का अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, आगरा समेत 4 जिलों में कोरोना का अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ इन जिलों में सख्ती बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टीम-9 के साथ उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है की जिन जिलों में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा हैं उन जिलों में कोरोना गाइडलाईन के नियमों का कड़ाई के साथ पालन कराये। 

सीएम ने गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा और लखनऊ में अलर्ट जारी करने को कहा हैं। साथ ही साथ इन जिलों के सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सकें। 

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के इन जिलों में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ़्तार तेजी से बढ़ रही हैं। जिसके कारण राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1587 हो गई हैं। सीएम ने मास्क लगाने तथा स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल के बारे में बच्चों को जागरूक करने को कहा हैं।

0 comments:

Post a Comment