रांची : झारखंड में 660 पदों पर निकली वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: झारखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राजधानी रांची से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में 660 पदों पर भर्ती को लेकर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। जो लोग झारखंड में नौकरी करना चाहते हैं वो अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : झारखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की 660 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। 

योग्यता : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता GNM, RNRM, BAMS आदि में से कोई भी डिग्री होनी चाहिए। 

आयु सीमा : अनारक्षित, इडब्लूएस- के लिए आयु सीमा 21 से 35 साल, ओबीसी के लिए 21 से 37 साल, महिला अनारक्षित, ओबीसी के लिए 31 से 38 साल और एससी और एसटी महिला-पुरुष के लिए 21 से 40 साल निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2022 तक निर्धारित हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

ऐसे करें अप्लाई : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल  https://jceceb.jharkhand.gov.in/ पर जाकर कर सकते हैं। 

नौकरी करने का स्थान : झारखण्ड।

वेतनमान : झारखण्ड सरकार के नियमानुसार।

0 comments:

Post a Comment