खबर के अनुसार शासन ने केंद्र प्रभारियों को समय के अंदर मूल्यांकन पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सात मई तक कॉपियों की जांच पूरी कर ली जाएगी। प्रदेशभर के 271 स्कूलों में 23 अप्रैल से कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा हैं। अबतक 73 प्रतिशत कॉपियों की जांच कर ली गई हैं।
आपको बता दें की सात मई तक सौ प्रतिशत कॉपियां जांच ली जाएगी। इसके लिए रिजल्ट जारी होगा। हालांकि विभाग के द्वारा अभी तक ये जानकारी नहीं दी गई हैं की किस दिन रिजल्ट जारी किया जायेगा। लेकिन जल्द ही इसकी सूचना दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी राज्य के कई जिलों में प्रैक्टिकल हो रहे हैं, लेकिन जल्द ही इसे पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद इसी महीने में 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

0 comments:
Post a Comment