खबर के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने इसे अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में छात्रों को फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन देने की घोषणा किया हैं। बहुत जल्द राज्य के अलग-अलग जिलों में इसका वितरण शुरू किया जायेगा। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
आपको बता दें की योगी सरकार ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी करें और छात्रों को चिन्हित करते हुए उन्हें तय समय के भीतर फ्री में टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराये।
दरअसल कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से युवाओं की पढ़ाई-लिखाई पर बुरा प्रभाव पड़ा। कोराना के कारण स्कूल-कालेज बंद होने से छात्र सही से पढ़ाई नहीं कर पाए हैं। अब सरकार राज्य में ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए सभी छात्रों को फ्री में टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment